ऋषिकेश- जीएसटी के मुद्दे को लेकर प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी अधिकारी से की वार्ता

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी कमिश्नर जीएसटी श्याम सुंदर तिरुवा से मुलाकात कर जीएसटी के मुद्दे पर वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने व्यापारियों के समक्ष आ रही समस्याओं को उनके समक्ष रखा।इस दौरान उनके माध्यम से कुछ मांंगें जीएसटी काउंसिल के आगे रखने के लिए एक पत्र भी सौंपा।
इस मौके पर जानकारी देते हुए युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष प्रतीक कालिया ने बताया कि व्यापारियों को रिटर्न दायर करने पर लेट फीस की मार झेलनी पड़ रही है। जिसपर कोरानाकाल को देखते इसे पूरी तरह से माफ किया जाना चाहिए। इसके अलावा आई एफ एफ के तहत मासिक एवं तिमाही में रिटर्न दाख़िल करने की व्यवस्था का भी सरलीकरण किया जाना चाहिए। सुभाष कोहली ने अवगत कराया गया कि रिटर्न दाखिल करते समय कुछ बैंकों में सर्वर डाऊन की समस्या से भी व्यापारियों को जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के दौरान व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक आम व्यापारिक गोष्ठी का आयोजन करने का सुझाव दिया।जिसे जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर द्वारा सहर्ष स्वीकार कर लिया गया।प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश मंत्री श्रवण जैन, नगर कार्यकारी अध्यक्ष संजय व्यास, व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज कालड़ा, नितिन गुप्ता, संदीप मल्होत्रा, धीरज मखीजा आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News