ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज करोना के 44 नये मरीज मिले, 53 मरीज स्वस्थ होकर घर को लौटे,1 मरीज की मौत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 44 मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 96964 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 548 है, आज 53 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 93309 है। अभी तक 1683 लोगों मृत्यु हो चुकी है।
20165 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2189828 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 6672 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 96.23 प्रतिशत हो गयी है। उत्तराखंड में कोई कन्टेनमेंट जोन नहीं है।
आज उत्तराखंड में 01 कोरोना संक्रमित की मृत्यु हुई है। जिसमें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी से 01 है।
