ऋषिकेश-शिवाजी नगर के ग्रामीणों ने लिया सांकेतिक जाम व क्रमिक अनशन का निर्णय

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – एम्स रोड पर धरना दे रहे शिवाजी नगर वासियों ने अपनी तीन मांगों को लेकर अब सांकेतिक जाम और क्रमिक अनशन करने का निर्णय लिया है।
बुधवार को धरना स्थल पर बैठक आयोजित की गई इसमें स्थानीय निवासियों ने अपनी मांगों को लेकर चर्चा की। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि धरना 11 दिन से चल रहा है। इसके बावजूद भी अभी तक कोई भी जनप्रतिनिधि धरना स्थल पर सुध लेने नहीं पहुंचा। ऐसे में धरना दे रहे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
संतोष पांडे ने बताया कि तीन मांगों को लेकर धरना शुरू किया गया है। इसने पहली मांग शिवाजी नगर मुख्य मार्ग के डामरीकरण की है। जिस पर फिलहाल पीडब्ल्यूडी की ओर से काम तो शुरू किया गया है, लेकिन मामले में नारियल तोड़ने वाले विधानसभा अध्यक्ष ने धरना स्थल पर पहुंच कर एक बार भी आंदोलनकारियों से वार्ता नहीं की। वहीं सड़क के किनारे पानी की निकासी के लिए बंद पड़े नाले को खोलने और सड़क डामरीकरण के दौरान कुछ जगहों पर पुलिया बनाने की मांग अभी पूरी होती दिखाई नहीं दे रही है। इसलिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि जनप्रतिनिधियों का ध्यान मांगों की तरफ आकर्षित करने के लिए 19 फरवरी को सांकेतिक जाम किया जाएगा। 20 फरवरी से धरना स्थल पर क्रमिक अनशन भी शुरू होगा। धरना देने वालों में प्रदीप नेगी, राजपाल सिंह, संजय शर्मा, ममता राजीव राणा कृपाल सिंह रवि गुप्ता मनवर नेगी विनोद कुमार, रेखा नेगी, ललित शर्मा, मनीष कंडवाल, गोपाल दत्त शर्मा आदि शामिल रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News