ऋषिकेश- शहर मे बेहतर कानून व्यवस्ता बनाने पर कोतवाल रितेश शाह हुए सम्मानित
त्रिवेणी न्यूज –
ऋषिकेश – नगर के व्यापारियों राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शहर में सुव्यवस्थित कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाल रितेश शाह को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
बुधवार को व्यापारिक, राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने कोतवाली परिसर में एकत्रित होकर कोतवाल रितेश शाह द्वारा नगर में अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि तीर्थ नगरी में कानून व्यवस्था सुदृढ़ होने से शांति का माहौल कायम हो पाया है। नगर में पुलिस प्रशाशन द्वारा समय समय पर नगर के लोगो से संवाद स्थापित करने के अभूतपूर्व प्रयास प्रशंसनीय है। आम जन में पुलिस प्रशाशन के प्रति विश्वास का द्योतक भी है। नगर कोतवाल रितेश शाह द्वारा अपराधियो पर नियंत्रण, नगर निगम द्वारा प्रदत्त कैमरों की मॉनिटरिंग, नशा मुक्ति हेतु युवाओं को समझाना, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से होने वाले एक्सिडेंट में कमी, कोरोना काल मे शासकीय आदेशो का निर्वहन करते हुए मानवता पूर्ण कार्य, मलिन बस्तियों में नशे से मुक्ति हेतु सकल अभियान और वर्तमान में कुम्भ स्नान के अंतर्गत सन्तो के स्नान को सफलता पूर्वक करवाना जैसे अनेकों कार्य करने पर एक मिसाल कायम की है। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी का भी अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर व्यापारी पवन शर्मा, पंकज शर्मा, मोती लाल टुटेजा, विवेक गोस्वामी, हैप्पी सेमवाल, गौरव चावला, राजपाल ठाकुर, देवदत्त शर्मा, शिवम टुटेजा, रणवीर सिंह, राकेश पाल, गौरव केथोला, रोमा सहगल, मनीष मिश्रा, अमरीक सिंह, अमित प्रजापति आदि व्यापारी नेता उपस्थित थे।
