ऋषिकेश- सीओ डीसी ढोडियाल ने लाखो की मोबाइल चोरी का किया खुलासा, 2 इनामी चोर गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – हरिद्वार रोड कोयल घाटी स्थित मोबाइल शॉप से लाखों की चोरी के मामले में फरार चल रहे अंतरराज्य सटर कटवा गैंग के फरार दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामले का खुलासा करते हुए सीओ डीसी ढोडियाल ने बताया कि 8 मार्च 2020 को कोयल घाटी स्थित एक मोबाइल शॉप पर चोरी की वारदात हुई थी। मामले में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे जिनकी धरपकड़ के लिए एसएसपी ने 1500 रुपए का इनाम भी घोषित किया था। काफी मशक्कत के बाद मुखबिर की सूचना पर घाट चौक से फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी उस समय संभव हुई जब आरोपित दूसरी वारदात को अंजाम देने के लिए ऋषिकेश पहुंचे थे। आरोपियों की पहचान मोहम्मद निजामुद्दीन और मोहम्मद अमन दुल्ला निवासी थाना घोड़ासहन जिला पूर्वी चंपारण मोतिहारी बिहार के रूप में हुई है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर रितेश शाह, घाट चौकी प्रभारी उत्तम रमोला, नवनीत सिंह नेगी, संजीव कुमार, मनोज कुमार शामिल रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News