ऋषिकेश- रामायण में मां सीता का किरदार निभाने वाली एक्टर दीपिका चिखलिया पहुंची परमार्थ निकेतन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – परमार्थ गंगा आरती में भजन सम्राट अनूप जलौटा, धारावाहिक रामायण में माँ सीता का किरदार निभाने वाली मशहूर एक्टर दीपिका चिखलिया ने परमार्थ निकेतन पहुंचकर गंगा आरती की । इस मौके पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि फिल्म हिन्दुत्व के माध्यम से लोग देवभूमि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य एवं सुरम्य प्राकृतिक वातावारण को जान पायेंगे। स्वामी ने कहा कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिये साहित्य और सिनेमा का बहुत बड़ा योगदान है। इसलिये फिल्मों और धारावाहिक के माध्यम से जो दिखाया जाता है वह राष्ट्रभक्ति एवं एकता की भावना को बढ़ाने वाला हो क्योंकि फिल्में वह माध्यम है जिससे मानवता की बहुत बड़ी सेवा हो सकती है। उन्होंने कहा कि फिल्में वास्तव में समाज का दर्पण होती है और उनकी भूमिका भी बहुआयामी है। भजन सम्राट अनूप जलौटा ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती के सान्निध्य में प्रयागराज कुम्भ में बितायें पलों को याद करते हुये कहा कि महाभारत में, भगवान कृष्ण कहते हैं, कि ‘जो कुछ करना है, वह सब कुछ करो, लेकिन लालच, अहंकार, वासना और ईष्या के बिना व प्रेम, करुणा, विनम्रता और भक्ति के साथ। उन्होंने आध्यात्मिक मार्ग पर चलते हुये पर्यावरण, राष्ट्र, संस्कृति और मानवता की सेवा के हेतु जो योगदान दिया वह अद्भुत है।

एक्टर दीपिका चिखलिया ने कहा कि अक्सर हमें लगता है कि हम बेहद व्यस्त जीवन जीते हैं और हमें लगता है कि हमारे पास खुद के लिए भी पर्याप्त समय नहीं है। लेकिन परमार्थ निकेतन जैसे आध्यात्मिक व पवित्र स्थान पर आकर यहां की दिनचर्या ने मुझे खुद से जुड़ने और जानने का मार्ग दिखाया। इस मौके पर पूरी टीम को गंगा नन्दिनी ने परमार्थ साहित्य और रूद्राक्ष का पौधा स्वामी के आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News