ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने किया दो किलो गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने आईएसबीटी परिसर से 02 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार बीती देर रात्रि संयुक्त बस अड्डे के पीछे चंद्रभागा नदी किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। इसपर पुलिस टीम को शक होने पर उसे करीब साढ़े ग्यारह बजे हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक बैग में रखे पैकेट के अन्दर से 2 किलो 180 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की पहचान गुड्डू कुमार यादव पुत्र स्व. भागीरथ यादव निवासी वार्ड नं 13, बखरिया मझोलिया चम्पारन बिहार के रूप में की है। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में कोतवाल रितेश साह, उप निरीक्षक विनय शर्मा, कॉन्स्टेबल अनित कुमार, कॉन्स्टेबल सचिन शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News