ऋषिकेश- पौड़ी गढ़वाल के ग्रामीण चंद्र मोहन सिंह नेगी ने किया करोना काल मे आजीविका सुधार का सफल प्रयोग

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – जनपद पौड़ी गढ़वाल के कुनाव गांव निवासी चंद्र मोहन सिंह नेगी ने कोरोना कॉल के खाली समय का सदुपयोग कर कृषि एवं बागवानी का कार्य शुरू किया।
बागवानी के कार्य मे लाभ मिलने से उत्साहित नेगी ने मशरूम की खेती में भी हाथ आजमाया कम पूंजी से प्रारंभ किए गए मशरूम उत्पादन कार्य के पांच माह से भी कम समय मैं लगभग एक लाख तक का लाभ अर्जित किया। चंद्र मोहन सिंह नेगी ने बताया कि उनके द्वारा तैयार मशरूम ऋषिकेश के आसपास पर्यटन व्यवसायियों तथा चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े एम्स ऋषिकेश तथा राजधानी देहरादून के लोगों को भी खूब पसंद आ रही है, जो अब उनके नियमित ग्राहक बन गए हैं। बागवानी तथा मशरूम उत्पादन की सफलता से उत्साहित नेगी द्वारा अब देसी मुर्गी पालन का कार्य किया जा रहा है चंद्रमोहन सिंह नेगी ने बताया कि उनके काम से प्रभावित होकर अन्य कई ग्रामीण युवा उनसे परामर्श लेते हैं। वर्तमान में चंद्र मोहन नेगी ग्रामीण युवाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News