ऋषिकेश- अनादि शक्ति ट्रस्ट का मासिक सर्व शिक्षा अभियान शिविर संपन्न
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अनादि शक्ति ट्रस्ट की ओर से सर्व शिक्षा अभियान के तहत लगाया गया मासिक शिविर विधिवत संपन्न हो गया है। इस मौके पर शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार को देहरादून रोड स्थित झुग्गी झोपड़ी में आयोजित शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. विनीता पुरी ने शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों की फैंसी ड्रेस व आर्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बावरियों के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर अनादि शक्ति प्रस्तुति अध्यक्ष ऋतु शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से सर्व शिक्षा अभियान के तहत गरीब बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एक माह का शिविर लगाया गया था। शिविर के दौरान बच्चों को शिक्षा के साथ ही बेकार हुए सामान से विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को बनाना सिखाया गया। आगे भी ट्रस्ट विभिन्न मलिन बस्तियों में गरीब बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक करने का कार्य करेगी। इस अवसर पर यूको बैंक मैनेजर अरविंद देशवाल, जितेंद्र सिंह, दीपक दरगन, राम चौबे, मधुश्री, पूजा त्यागी, कविता बलूनी, नमिता अग्रवाल, संगीता कुकरेती, रेखा चौबे, डॉ. अर्चना सिंह आदि मौजूद थे।
