ऋषिकेश- शिवाजी नगर की खस्ताहाल सड़क को लेकर स्थानीय लोगो ने जंप्रतिनिधियो की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – शिवाजी नगर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर जनप्रतिनिधि आह्वान यज्ञ का आयोजन किया।
बुधवार को शंख उद्घोष फाउंडेशन के बैनर तले शिवाजी नगर की खस्ताहाल सड़क को लेकर चल रहे धरने के चौथे दिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए जनप्रतिनिधि आह्वान यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने भारी संख्या में भाग लेकर शिवाजी नगर की समस्याओं को लेकर अपने विचार रखें। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक शिवाजी नगर के मुख्य मार्ग के सुधारीकरण और नहर के गंदे पानी की निकासी के लिए उचित इंतजाम नहीं किए जाते जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके साथ ही प्रतिदिन जनप्रतिनिधियों को नींद से जगाने के लिए अन्य प्रदर्शन किए जाएंगे। मौके पर सुरेंद्र सिंह नेगी, वर्मी चौहान, ममता रतूड़ी, संतोष पांडे, संजय रावत, रबप्रीत छाबड़ा, मीना रावत, शंभू सिंह चौहान, कीर्ति सिंह पवार, सुरेश नेगी, राजीव राणा, बृज बर्थवाल, सरोजनी देवी, सुमित नौटियाल, सुधा क्षेत्री, वसु देवी, गजे सिंह पवार, मुकेश जोशी, संजय शर्मा, गजेंद्र राजपूत आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News