ऋषिकेश-एएसपी पौड़ी गढ़वाल ने लक्ष्मण झूला थाने मे कुंभ मेले को लेकर जनप्रतिनिधियो के साथ बैठक कर मांगे सुझाव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – एएसपी मनीष जोशी ने लक्ष्मण झूला थाने में महाकुंभ और नीलकंठ मंदिर में शिवरात्रि के मौके पर लगने वाले मेले को सकुशल संपन्न करने को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की।
बुधवार को लक्ष्मण झूला थाने में आयोजित बैठक में पहुंची एएसपी मनीषा जोशी का सर्वप्रथम जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस मौके पर महाकुंभ और शिवरात्रि पर नीलकंठ मंदिर में लगने वाले मेले को सकुशल संपन्न करने के लिए चर्चा की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी मांगे गए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भीड़ बढ़ने के दौरान राम झूला और जानकी सेतु को वनवे किया जाए। जिससे आवागमन में यात्रियों को परेशानी ना हो। गंगा घाटों पर स्नान के दौरान जल पुलिस के जवानों की तैनाती रहे। जानकी सेतु के पास दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने की बात जनप्रतिनिधियों ने कही। एएसपी मनीषा जोशी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के सुझाव
पर अमल करने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था के लिए भी नगर पंचायत से मदद ली जाएगी। गंगा घाटों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात करने के लिए कुंभ मेले के तहत पुलिस के जवानों को लगाया जाएगा। एएसपी ने सुरक्षा की दृष्टि से जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों से भी सहयोग मांगा है। बताया कि पुलिस की तरफ से चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाती है। फिर भी व्यापारियों की दुकानों पर यदि सीसीटीवी कैमरे लगे हो तो इसका लाभ भी पुलिस को मिलेगा। उन्होंने भीड़ बढ़ने के दौरान व्यापारियों से पुलिस का सहयोग सुझावों के साथ ही श्रमदान करने की अपील भी की है। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल, व्यापारी नेता डॉ. नारायण रावत, अश्विनी गुप्ता, मनीष राजपूत, सभासद जितेंद्र धाकड़, सरोज देवी, पिंकी शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, गजेंद्र नागर, विनीता नौटियाल, शाकंभरी देवी, हिमानी राणा, मुरली शर्मा आदि उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News