ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज करोना के 54 नये मरीज मिले, 67 मरीज स्वस्थ हुए, 2 मरीजो की मौत हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 54 मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 96590 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 790 है, आज 67 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 92763 है। अभी तक 1673 लोगों मृत्यु हो चुकी है।
7167 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2106600 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 8387 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 96.04 प्रतिशत हो गयी है। प्रदेश में कोई कन्टेनमेंट जोन नहीं है।
आज उत्तराखंड में 02 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। जिसमें आरोग्यधाम अस्पताल देहरादून से 01 और मैक्स अस्पताल देहरादून से 01 की मृत्यु हुई है।
