ऋषिकेश- नगर निगम ऋषिकेश और पीडब्ल्यूडी दोनो मिलकर डकार रहे है जनता के गाढ़े खून की कमाई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – विभागीय कार्यों पर जनता के पैसों का दुरुपयोग करने का जो आरोप लगाया जा रहा है वह लाजमी है। बता दें कि अभी कुछ समय पहले नटराज बाईपास रोड प्रगति विहार क्षेत्र में फुटपाथ पर सड़क के लेवल से टाइल्स लगाई गई थी। लेकिन सोमवार और मंगलवार को इसी मार्ग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा डामर बिछाने का कार्य किया गया। इससे सड़क और फुटपाथ के लेबल में अंतर आ गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को अगर सड़क बनानी थी तो पहले टाइल्स क्यों लगाई गई। क्या विभाग द्वारा फुटपाथ और सड़क के लेवल को पूरा करने में फिर से टाइल्स बिछाई जाएगी। विभाग द्वारा जनता के पैसों का किस कदर दुरुपयोग किया जा रहा है यह इस बात से पता चलता है। इससे साफ जाहिर होता है कि इस निर्माण कार्य में घोर लापरवाही बरती गई है। जबकि टाइल्स लगाने और सड़क निर्माण यह दोनों कार्य पीडब्ल्यूडी के जेई उपेंद्र कुमार की देखरेख में किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News