ऋषिकेश- शिवाजी नगरवासियों ने ऋषिकेश विधायक और नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – शिवाजी नगर वासियों ने मुख्य मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर नगर निगम और विधायक के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वीरभद्र रोड से शिवाजी नगर जाने वाली सड़क नगर निगम की लापरवाही से हादसों का सबब बनती जा रही है। डामरीकरण के लिए भरान करने के बाद सड़क निर्माण का कार्य पिछले एक साल से बंद है। इस दौरान कई लोग सड़क पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
कई बार नगर निगम के साथ ही विधायक से सड़क निर्माण की गुहार लगाई गई है । इसके बावजूद भी बावजूद भी अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने अब नगर निगम और विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
वीरभद्र मार्ग पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम और विधायक के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो, धरना-प्रदर्शन अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा।
