ऋषिकेश- कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने किया धोखाधड़ी के एक आरोपी को गिरफ़्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने किसी अन्य की जमीन को अपनी बताकर दो लोगों से 18,92,500 रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि तुलसी विहार गुमानीवाला निवासी प्रवीण कुमार पुत्र स्वर्गीय कैलाश चंद व गली नंबर 12, अमित ग्राम, गुमानीवाला निवासी पूजा पुत्री टीकम गुसाईं ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम थपलियाल नाम के व्यक्ति ने किसी अन्य की जमीन को अपनी बताकर प्रवीण कुमार से 8,20,000 रूपए व पूजा देवी से 10,72,500 रुपए लेकर दोनो को अलग-अलग बेचकर धोखाधड़ी की है। जिसके संबंध में पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में अलग-अलग मुकदमें दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर चीनी गोदाम रोड तिराहा से पुरुषोत्तम थपलियाल पुत्र स्व. गोविंद राम निवासी शिव विहार गली नंबर 1, गुमानीवाला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News