ऋषिकेश- राजकीय चिकित्सालय को एम्स के अधीन करने की मांग

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – देवभूमि उत्तरांचल उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री से राजकीय चिकित्सालय का प्रबंधन एम्स को सौंपने की मांग की है।
मंगलवार को मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने तहसील कार्यालय में जाकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें उन्होंने बताया कि ऋषिकेश व आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों की जनता एकमात्र राजकीय चिकित्सालय पर निर्भर है। लेकिन नगर की जनता के द्वारा बार-बार मांग करने के बाद भी राजकीय चिकित्सालय में डॉक्टरों दवाइयों और उपकरणों का अभाव बना हुआ है। जबकि यह क्षेत्र कुंभ, कावड़ यात्रा व चार धाम यात्रा का मुख्य पड़ाव है। पहाड़ों का आसपास के क्षेत्र में दुर्घटना होने पर सबसे पहले मरीज को राजकीय चिकित्सालय लाया जाता है। लेकिन संसाधनों के अभाव में यहां से मरीज को अन्यत्र रेफर किया जाता है। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री से राजकीय चिकित्सालय को एम्स के अधीन संचालन करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अरविंद शाह, हरीश आनंद, वेद प्रकाश धींगरा, मनीष अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News