ऋषिकेश- रक्षा फाउन्डेशन ने नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से जरूरतमंदों को बांटे लेडीस किट

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – रक्षा फाउंडेशन के सेक्रेटरी डॉ. राजेंद्र प्रसाद गर्ग ने नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की सहायता से निर्धन लोगों को लेडीज किट का वितरण किए गया।
मंगलवार को कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल में रहने वाले लगभग 100 से 150 लोगों को इसका लाभ मिला। इस दौरान नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निर्धन वर्ग के बच्चों व उनके परिजनों को सनिटरी पेड, साबुन व बच्चों को कॉपी, फ्रूटी बिस्किट आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल ने बताया कि झुग्गियों में रहने वाली लेडीज जिनका स्वास्थ्य स्वस्थ नहीं रहता है उन लेडीज को लेडीज किट का वितरण किया गया। ट्रस्ट ने पूर्व में भी अलग-अलग जगहों पर लोगो कि कई समस्याओं का समाधान किया है। इसी कड़ी में कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल में 100 से 150 लोगो की पहचान कर उन लोगों को लेडीज किट में सैनिटरी पेद, साबुन और उनके बच्चों की किट में कॉपी, फ्रूटी बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। नीरजा ने बताया कि आगे भी जरूरतमंद लोगो की पहचान कर उन्हें भी इसका लाभ दिया जाएगा। इस अवसर पर नुपुर गोयल, सोनिया, कमल चतुर्वेदी, संतोष व्यास,ध्रुव बंसल, उन्नति आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News