ऋषिकेश- नगर निगम ऋषिकेश ने पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाकर 2 कुंतल पॉलिथीन जब्त की

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर निगम प्रशासन ने दुकानों में छापेमारी कर लगभग 2 कुंटल पॉलिथीन बरामद की है।
मंगलवार को नगर निगम के अधिकारियों ने ऋषिकेश के मुख्य बाजारों में पॉलीथिन को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। इसमें लाजपतराय मार्ग स्थित श्रीराम लक्ष्मण ट्रेडर्स से लगभग 2 कुंटल पॉलिथीन के कुल 8 बैग बरामद किए गए हैं। वहीं दुकान स्वामी का कहना है कि यह माल किसी अन्य व्यक्ति का है, जो उनकी दुकान पर रखवा कर गया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक पॉलिथीन जप्त कर ली गई हैं। साथ ही मामले की जांच कर दुकान स्वामी के खिलाफ चालान संबंधी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत, धीरेंद्र सेमवाल, त्रिवेणीघाट चौकी इंचार्ज उत्तम रमोला, अमित, नीरज, लकी आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News