ऋषिकेश- उत्तराखंड जोशीमठ आपदा मे 2 पुलिस कर्मियों सहित 31 शव बरामद, लापता व्यक्तियों की राज्यवार सूची जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – चमोली के ऋषिगंगा में आई जल प्रलय के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। इस प्रलय में अभी भी 175 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें से टनल में फंसे हुए करीब 35 मजदूरों को निकालने की कवायद जारी है। वहीं दो पुलिसकर्मियों के शव बरामद हो चुके हैं, अब तक कुल शवों की संख्या 31 हो चुकी है।
मंगलवार को अभी तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और हालातों का जायजा ले रहे हैं। तपोवन स्थित टनल में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए आज टनल में दाखिल होने के लिए तीसरा रास्ता तलाशा जा सकता है। टनल के मुख्य द्वार से मलबा हटाने में देरी होने के बाद अब बीच से रास्ता ढूंढने की कोशिश की जा रही है। पहले एसडीआरएफ या एनडीआरएफ का जवान टनल में उतारा जाएगा, जो अंदर की स्थिति का जायजा लेंगे। वहीं उत्तराखंड पुलिस ने ऋषिगंगा प्राकृतिक आपदा में लापता व्यक्तियों की राज्यवार सूची जारी की है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News