ऋषिकेश- गीता भवन स्थित आयुर्वेदिक औषधि निर्माणसाला के सिडकुल हरिद्वार स्थानांतरण के विरोध में धरना 22 वे दिन भी लगातार जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – गीता भवन स्थित आयुर्वेदिक औषधि निर्माणसाला के सिडकुल हरिद्वार स्थानांतरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना 22 वे दिन भी लगातार जारी है।
सोमवार को धरना स्थल पर भारतीय जनता पार्टी स्वर्ग आश्रम मंडल अध्यक्ष गुरुपाल बत्रा अपनी पूरी टीम के साथ अपनाu समर्थन देने आए। इस मौके पर बत्रा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य मे अपनी सरकार है और हमारी सरकार की प्राथमिकता क्षेत्र में रोजगार व पलायन को रोकने की है।u
पूर्व में भी फैक्ट्री स्थानांतरण के लिए प्रदूषण बोर्ड का नोटिस इस औषधि निर्माण साला को मिला था जिसे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पर्वतीय क्षेत्र में स्थापित इकाई व जीरो वेस्ट के मानक कोu पूरा करने के कारण प्रदूषण बोर्ड के आदेश को समाप्त कर दिया गया था। लेकिन प्रबंधन द्वारा दोबारा साजिश के तहत फैक्ट्री का सिडकुल स्थानांतरण अन्याय पूर्ण व राज्य सरकार की नीतियों के प्रतिकूल है। जिसका की क्षेत्रीय विधायक रितु खंडूरी द्वारा भी कड़ा विरोध किया गया है। इस अवसर पर संरक्षक आशुतोष शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि गोपाल अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष राजपूत, बृजेश चतुर्वेदी, सभासद नवीन राणा, बबली देशवाल, रामचंद्र जोशी, घनश्याम तिवारी, अरुण कुमार चौबे, मुरलीधर शर्मा, सुरेंद्र थापा, रंजीत सिंह, नारायण, रोहित यादव आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News