ऋषिकेश- नगर कांग्रेस कमेटी मुनि की रेती और युवा कांग्रेस ने फूंका प्रदेश और केंद्र सरकार का पुतला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस मुनीकीरेती ने किसी कानून हुआ बढ़ती महंगाई के विरोध में संयुक्त रुप से केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया।
मंगलवार को नगर अध्यक्ष महावीर पुरोला के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने 14 बीघा चौराहे पर एकत्रित होकर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर महावीर खटोला ने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। इसके अलावा किसानों के ऊपर काले किसी कानूनों को थोपकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। पुतला फूंकने वालों में उत्तम असवाल, दिनेश भट्ट, रोहित चौहान, अभ्यय श्रीवास्तव, संदीप भंडारी, अक्षत भट्ट, सौरब पोखरियाल, संदीप चौहान, अनिल पुंडीर, मोहित उनियाल, ऋतिक कुमार, पर्वत बहुगुणा, अमन खरोला, अमन थपलियाल आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News