ऋषिकेश- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 108 एम्बुलेंस के बेड़े में नई 132 एम्बुलेंसो को शामिल कर उन्हें हरी झंडी दिखा रवाना किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – देहरादून स्थित महात्मा गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आपातकालीन चिकित्सा सेवा 108 के बेड़े में शामिल 132 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सीएम ने गांधी शताब्दी अस्पताल में 10 बेड की ICU यूनिट का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कोरोना वॉरियर्स को प्रमाणपत्र और 11-11 हजार रूपए की धनराशि सम्मान स्वरूप देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 10 माह पूर्व जहां राज्य में कुल 216 आईसीयू बेड व 116 वेन्टिलेटर्स थे, जो अब बढ़कर 863 आईसीयू बेड व 695 वेन्टिलेटर्स हो गए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुदृढ़ बनाने को कृत संकल्पित है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News