ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज करोना के 47 नये मरीज मिले,80 मरीज स्वस्थ होकर घर को लौटे,3 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड राज्य में मंगलवार को मार्च 2020 के बाद पहली बार 50 से कम, मात्र 47 ही नए कोरोना संक्रमित के मामले आए हैं।वहीं 80 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए। जबकि तीन संक्रमितों की मौत हुई। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 92185 और स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 92145 तथा मृत्यु का आंकड़ा 1651 हो गया है। वहीं प्रभावी संक्रमितों की संख्या घटकर 1043 रह गई है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में एक, बागेश्वर में एक, चंपावत में दो, देहरादून में 19, हरिद्वार में पांच, नैनीताल में 10, ऊधमसिंह नगर में 9 तथा अन्य जिलों में एक भी नया संक्रमित नहीं आया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News