ऋषिकेश- लायंस क्लब रॉयल ने ज़रूरतमंदो को बाटी रजाइयाँ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – लायंस क्लब रायँल के सदस्यों की ओर से ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों को रजाईयां बांटी गई। बीती देर रात शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को रजाईयों का वितरण किया गया। रजाई वितरण में ऋषिकेश उधोग व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष संजय व्यास ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों की तन मन धन से मदद करना हर इंसान का फर्ज है। ऐसे कार्यो में बढ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने क्लब की ओर से शुरू किए गए रजाई वितरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इससे अन्य सामाजिक संगठनों को भी गरीबों की मदद करने की प्रेरणा मिलेगी। क्लब के अध्यक्ष अभिनव गोयल ने बताया कि क्लब की स्थापना के बाद से लगातार इस तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ।
कार्यक्रम संयोजक लायन प्रतीक कालिया एवं लायन पुनीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया इस कार्यक्रम में हमेशा की तरह लायन सदस्यों के साथ ही लायन किड्स का भी सहयोग रहा। इस अवसर पर क्लब सचिव अंकुर अग्रवाल, प्रशांत जमदागनी , धीरज मखीजा, पंकज चंदानी, राही कपड़िया, हिमांशु अरोड़ा, पुनीत गुप्ता, अरविंद किंगर, लाविश अग्रवाल, सुशील छाबरा, अतुल जैन, तरुण चोपड़ा आदि शामिल रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News