ऋषिकेश- उत्तराखंड सरकार ने संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद में नामित उपाध्यक्ष का कार्यकाल 2 साल और बढ़ाया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद में नामित उपाध्यक्ष घनानंद का कार्यकाल दो साल के लिए और बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ने परिषद का गठन करते हुए उनका कार्यकाल 8 नवंबर, 2023 तक बढ़ाने पर सहमति देते हुए परिषद के संचालन के लिए नियमावली में इसके प्राविधान को मंजूरी दी है। परिषद के उपाध्यक्ष का दो वर्षीय कार्यकाल 29 दिसंबर, 2020 को पूरा हो गया था।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News