ऋषिकेश- मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय एसोसिएशन ने बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मान्यता प्राप्त प्रबन्धकीय विद्यालय एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि वर्तमान सत्र में बिना पेपर लिए किसी भी छा
त्र को अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा।
शनिवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में संगठन के संरक्षक कमला प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता व अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी विद्यालयों के संचालक शामिल हुए। इस मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान सत्र में बिना पेपर लिए किसी भी छात्र को अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही ऑनलाइन पेपर कोई भी विद्यालय नहीं लेगा चालू सत्र में बहुत से अभिभावकों ने संबंधित विद्यालय से बिना शुल्क दिए अन्य विद्यालयों में बिना टीसी के प्रवेश करा चुके हैं। ऐसे विद्यालयों का सर्वे कर शिक्षा अधिनियम के अंतर्गत शिक्षा अधिकारी से उपरोक्त पर कार्यवाही करने की मांग की जाएग। ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कार एसोसिएशन द्वारा विद्यालयों को पत्र देगा ।निर्णय लिया गया कि संघ का एक प्रतिनिधि मंडल शिक्षा सचिव एवं शिक्षा मंत्री से मिलकर फरवरी माह में इंटर कॉलेजों के साथ प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक कक्षाओं को खोलने का अनुरोध करेगा। कमला प्रसाद भट्ट ने कहा कि आज के पेपर में जो अधिकारियों द्वारा बयान दिया गया है कि विद्यालय नहीं चाहते हैं कि प्राथमिक कक्षाओं को खोला जाए जो सरासर गलत है। मैं पूछना चाहता हूं की सरकार से वह कौन से विद्यालय संगठन है जो कह रहा है कि प्राइमरी विद्यालय नहीं खुलने चाहिए तमाम विद्यालय संगठन लगातार मांग करते आ रहे हैं कि कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक कॉलेजों के साथ प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों को भी खोला जाए । एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण मामलों में मान्यता प्राप्त विद्यालय संगठनों से रायशुमारी नहीं की जाती जो गलत है । सरकार जब भी शिक्षा नीति एवं विद्यालय के बारे में बात करते हैं तो विद्यालय संगठन प्रतिनिधियों को भी बैठक में शामिल करें । पूरे उत्तराखंड में लगभग 4800 विद्यालय प्राथमिक उच्च प्राथमिक हिंदी -अंग्रेजी माध्यम मान्यता प्राप्त है। जिसमें लाखों छात्र अध्ययनरत हैं इन विद्यालयों ने लगभग 50 से 60 हजार शिक्षित युवाओं को रोजगार दे रखा है । उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा के नाम पर बच्चों के भविष्य की नींव को मजबूत नहीं किया जा सकता। महामारी कोरोना की गाइडलाइन को तय कर आगामी फरवरी से विद्यालयों को खोलने की अनुमति सरकार दे बैठक में उपस्थित महावीर उपाध्याय जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही शिक्षा सचिव से समय लेकर उत्तराखंड के सभी जिलों से विद्यालयों के प्रतिनिधि मिलकर इस विषय पर चर्चा करेंगे। वक्ताओं में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल रावत , महामंत्री राजीव थपलियाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए । बैठक में अनुराधा साहनी, संजय पांडे, राकेश त्यागी , कुलदीप शास्त्री, हिमांशु गुप्ता , दीपक बिष्ट , किरण कुकरेजा , गिरीश चंद, बंशीधर पोखरियाल , नरेश सिंह मनप्रीत , मधुर जखमोला, कमला शर्मा आदि उपस्थित थे ।

%d bloggers like this:
Breaking News