ऋषिकेश- यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने दी मोहनचट्टी इंटर कॉलेज को दी 25.63 लाख की सड़क की सौगात

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – यम्केश्वर विधायक ऋतू खंडूरी ने 25.63 लाख की लागत से क्षेत्रवासियों को राजकीय इंटर कॉलेज मोहनचटी तक सड़क की सौगात दी है। इस सड़क के निर्माण से विद्यालय में आने वाले छात्र छात्राओं को लाभ मिलेगा।
शनिवार को यम्केश्वर विधायक ऋतु खंडूडी ने विधिवत उद्घाटन किया। यह विद्यालय लगभग आजादी के समय से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अहम सेवाएं देता आ रहा है। जिसके लिए क्षेत्रीय जनता द्वारा इंटर कॉलेज के लिए वर्षों से की जा रही सडक की मांग आज विधायक ने पूरी कर दी है। मुख्य मार्ग से इंटर कॉलेज तक लगभग छःसौ मीटर का यह संपर्क मोटर मार्ग है। जिसकी स्वीकृत लागत 25.63 लाख है।
जिसका कि आज क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूरी भूषण जी द्वारा उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर क्षेत्रीय जनता एवं स्कूल प्रशासन द्वारा पारंपरिक तरीके के साथ क्षेत्रीय विधायक का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विधायक ने उन्हें समाज एवं अपने परिवार के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को समझ कर व्यवहार करने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समाज बेटे और बेटियों के बीच समान व्यवहार अपनाकर अपनी जिम्मेदारी निभायें बेटा हो या बेटी वे भी सजग हो कर अपने लिए भविष्य का चुनाव करें । इस अवसर पर प्रधानाचार्य जेपी बिज्लवांण, उर्मिला देवी, सोनम डिमरी, सतेंद्र प्रसाद चमोली, गजानंद पैन्यूली, अरूण नेगी, प्रधान जोगयांणा, सुमित्रा देवी, प्रधान संगठन अध्यक्ष रामलाल बेलवाल, विधायक प्रतिनिधि विनोद जुगलान, पूर्व प्रधान सुखपाल सिंह, पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा, मंडल महामंत्री प्रीतम राणा, मीडिया प्रमुख देवेंद्र पयाल, सोशल मीडिया प्रमुख अशोक भंडारी, बिजेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा से जिला महामंत्री अजय रावत, युवा मोर्चा से जिला उपाध्यक्ष नीरज कुकरेती, युवा मोर्चा से अध्यक्ष सुरजीत राणा, बिज्जी रावत, सुभाष जुगलान, शमशेर भंडारी, आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News