ऋषिकेश- प्रदेश मे आज करोना के 78 नये मरीज मिले, 116 मरीज स्वस्थ हुए, आज करोना से किसी की मौत नही हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में कोरेाना के मात्र 78 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 116 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं आज किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 95.55 प्रतिशत है, जबकि कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 95986 पर, स्वस्थ हुए संक्रमितों का आंकड़ा 91713 पर व प्रभावी संक्रमितों की संख्या लगातार घटते हुए 1289 पर पहुंच गयी है।
शुक्रवार की शाम स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून जिले से 35, हरिद्वार से 13, नैनीताल जिले से 21, ऊधमसिंह नगर से 5, पौडी से 2, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी से 1-1 नए मामले आए हैं, जबकि टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर व चमोली यानी छह जिलों से एक भी नया मामला नहीं आया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News