ऋषिकेश- मुख्यमंत्री ने पौड़ी में कार्यक्रम में अचानक लैंसडौन विधायक की तबीयत खराब होने पर उन्हें एम्स में एयरलिफ्ट किया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पौड़ी के एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अचानक तबीयत खराब होने पर लैंसडाउन के विधायक दिलीप रावत को प्रोटोकॉल तोड़ते हुए अपने हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स पहुंचाकर भर्ती कराया।
शुक्रवार को एम्स और पुलिस प्रशासन को अचानक सूचना मिली की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अस्वस्थ चल रहे लैंसडाउन के विधायक दिलीप रावत को लेकर हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। सूचना पर एम्स और पुलिस प्रशासन ने तत्काल सिक्योरिटी व्यवस्था संभाली। इस दौरान उपजिलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पहुंचे। एम्स डायरेक्टर रविकांत ने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। हेलीकॉप्टर के लैंड करते ही एम्स की टीम ने अस्वस्थ विधायक दिलीप रावत को एंबुलेंस में बैठाकर इमरजेंसी में पहुंचाया। जहां उनके स्वास्थ्य का परीक्षण डॉक्टरों ने तत्काल शुरू कर दिया डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि फिलहाल विधायक के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही ट्रीटमेंट शुरू किया जाएगा।
