ऋषिकेश- माध्यमिक विधालयों के साथ प्राइमरी और उच्च प्राइमरी विधालयों को खोलेने की अनुमति दे सरकार – प्रमोद कुमार शर्मा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने उत्तराखंड सरकार से प्राइमरी विद्यालयों को खोले जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि देश के कई राज्यों में कोरोना पर धीरे-धीरे नियंत्रण पाने के बाद इंटर कॉलेजों के साथ प्राइमरी विद्यालयों को भी खोला जा चुका है । लेकिन उत्तराखंड सरकार इस गंभीर मसले पर अभी भी ढुलमुल रवैय्या अपनाए हुए है। जबकि सरकार के उदासीन रवैया अपनाने की वजह से प्राइवेट प्राइमरी विद्यालयों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। जिसके चलते प्रदेश में प्राइवेट विधालयों में कार्यरत लगभग 60 हजार शिक्षकों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है।उन्होंने बताया कि लंबे अर्से से विधालयों के बंद होने की वजह से लाखों छात्र छात्राओं का भविष्य भी दांव पर लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन शिक्षा के नाम पर बच्चों के भविष्य की नीव को मजबूत नही बनाया जा सकता । इसके लिए जरूरी है वैश्विक महामारी कोरोना की गाइडलाइन तय कर आगामी एक फरवरी से माध्यमिक विधालयों के साथ प्राइमरी और उच्च प्राइमरी विधालयों को खोले जाने की अनुमति दी जाये।

%d bloggers like this:
Breaking News