ऋषिकेश- राज्य आंदोलनकारी और भाजपा नेता रविंद्र जुगलान ने थामा आप का दामन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगराण ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
डीएवी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, पूर्व दर्जा धारी और भाजपा नेता रहे रविंद्र जुगराण शुक्रवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी में शामिल कराने के लिए स्वयं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाला प्रयास कर रहे थे। आखिरकार आज जुगराण आप के हो गए। देहरादून में राज्य के हर युवा की आवाज बुलंद करने, भ्रष्टाचार पर आवाज बुलंद करने वाले जुगराण अच्छे संगठनकर्ता भी हैं, अब इसका लाभ आम आदमी पार्टी को मिलेगा। रविंद्र के पार्टी में शामिल होने से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस मौके पर दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनियां, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट रजिया बेग, विशाल चौधरी, संदीप बसोया, डा. आर काला आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News