ऋषिकेश- राजकीय महाविद्यालय डोईवाला को मिली उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र की स्वीकृति
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – शहीद दुर्गामल्ल राजकीय महाविद्यालय डोईवाला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी का अध्ययन केंद्र स्वीकृत हो गया है। जानकारी देते हुए डिग्री कॉलेज के मीडिया प्रभारी
डॉ. एसके कुड़ियाल ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि जो छात्र संस्थागत प्रवेश रेगुलर एडमिशन से वंचित रह जाते थे
उन्हें इसका लाभ मिल सकेगा। वह डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगें। वह छात्र इस केंद्र से स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश ले सकेंगे। इसके लिए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीसी नैनवाल
और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलसचिव के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीसी नैनवाल ने बताया कि
महाविद्यालय में उत्तराखंड विश्वविद्यालय के अध्ययन
केंद्र के को-ऑर्डिनेटर डॉ. एसके कुडियाल नियुक्त किए गए हैं। डॉ एसके कुडियाल महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रभारी तथा महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी भी हैं। डॉ. कुडियाल ने बताया कि महाविद्यालय में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय
का अध्ययन केंद्र खुलने से स्नातक स्तर पर बीए में हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, संस्कृत, भूगोल, इतिहास, होम साइंस तथा बीएससी में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, प्राणी विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान, बीकाम तथा स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी,अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भूगोल, इतिहास एवं मनोविज्ञान विषयों की स्वीकृति प्रदान की गई है।
