ऋषिकेश- ग्रामीण क्षेत्रों की जन समस्याओं को लेकर यूजेपी कार्यकर्ताओं का विधानसभा अध्यक्ष कैंप कार्यालय कूच, 36 गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड जन एकता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष कैंप कार्यालय कूच किया गया। लेकिन पुलिस प्रशासन ने विधानसभा अध्यक्ष कैंप कार्यालय के कुछ दूरी पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया। धरना
बृहस्पतिवार को यूजेपी नेता कनक धनाई के नेतृत्व में पिछ्ले 15 दिनों से अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है। मगर आज तक किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली है। जिसके चलते यूजेपी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष कैम्प कार्यालय का घेराव की योजना बनाई। घेराव करने जा रहे लोगों को पुलिस ने कैंप कार्यालय से पहले ही रोक दिया। इस दौरान 36 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। यूजेपी का विधानसभा अध्यक्ष कैंप कार्यालय कूच
ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्रों की जन समस्याओं को लेकर पिछले कई दिनों से धरना दे रहे हैं मगर सुनवाई नहीं होने पर आज कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष के कैंप कार्यालय का घेराव करने के लिए कूच किया मगर पुलिस ने वीरभद्र मंदिर तिराहे पर कार्यकर्ताओं को बेरिकेटिंग लगाकर रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष अपनी पावर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं जन समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं को विधानसभा अध्यक्ष से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान करकर्ताओ ने जबरदस्ती बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा अध्यक्ष के कैंप कार्यालय जाने के लिए उतारू हो रहे करीब 36 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर आईडीपीएल चौकी पहुंचाया। जिन्हें बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
