उत्तराखंड-प्रदेश मे आज करोना के 82 मरीज मिले, 178 मरीज स्वस्थ होकर घर को लौटे, 3 मरीजो की मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 82 मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 95908 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 1338 है, आज 178 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 91597 है। अभी तक 1642 लोगों मृत्यु हो चुकी है।
9040 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2008300 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 9482 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 95.59 प्रतिशत हो गयी है। उत्तराखंड में कोई कन्टेनमेंट जोन नहीं है।
आज उत्तराखंड में 03 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। जिसमें सुशीला तिवारी अस्पताल से 01, दून मेडिकल कॉलेज से 01 और कैलाश अस्पताल देहरादून से 01 है।

%d bloggers like this:
Breaking News