ऋषिकेश- डॉ.धीरेंद्र रांगड़ बने संगम कला ग्रुप के ‘रिजनल को-ऑर्डिनेटर
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – संगम कला ग्रुप के ग्लोबल अध्यक्ष वीएसके सूद ने डॉ. धीरेंद्र रांगड़ के अनुभव व कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें ऋषिकेश क्षेत्र से संगम कला ग्रुप का ‘रिजनल को-ऑर्डिनेटर’ नियुक्ति किया।
देहरादून रोड स्तिथि होटल स्पर्श गंगा में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष सूद ने दायित्व पत्र सौपते हुए डॉ. रांगड़ से निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वाहन की आशा की। उन्होंने बताया कि 42 वर्षों से कला-संगीत के क्षेत्र में कार्य कर रहे ग्रुप की सम्पूर्ण भारतवर्ष में 90 शाखाये हैं। सोनू निगम, सुनिधि चौहान, श्रेया घोषाल आदि ने विभिन्न वर्षों में संगम कला ग्रुप के मंच पर प्रतिभाग कर अपने कैरियर की शुरुआत की। दिग्गज फ़िल्म निर्माता यश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया के एक कार्यक्रम में कहा था ग्रुप ने बहुत सी प्रतिभाओं को खोजा जो आज बड़े मुक़ाम पर है। उदित नारायण, महेन्द्र कपूर, एआर रहमान, हंसराज हंस, कुमार सनु,पंकज उदास, अनूप जलोटा, गुलाम अली आदि कलाकारों को संगम कला ग्रुप द्वारा अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
इस अवसर पर नीना सूद, जगदीश बाबल, रूपचंद गुरुजी, उत्तम घोष, मनीता घोष आदि उपस्थित थे।
