ऋषिकेश- नटराज चौक मे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि बाइक सवार युवक को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।
बृहस्पतिवार को करीब 11 बजे देहरादून निवासी मनोरमा देवी अपने भांजे अर्जुन के साथ बाइक पर देहरादून से ऋषिकेश की ओर आ रही थी। नटराज चौक पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक का टायर महिला के दोनों पैर चढ़ गया जिसके चलते महिला के दोनों पैर बुरी तरह से कुचल गए। स्थिति को देखते हुए ट्रक चालक मौके पर ही फरार हो गया। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से महिला को एम्स पहुंचाया गया। एम्स के डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसके पैर को काटना पड़ा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News