ऋषिकेश-चोरी की घटना में एक अभियुक्त माल के साथ गिरफ्तार, कब्जे से एक लाख, रुपए के सवा तोला सोना व 1/2 किलो चांदी के जेवरात बरामद

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली में बीते दिनों शिकायतकर्ता विकास पुत्र ओमप्रकाश निवासी बैराज कॉलोनी ने एक प्रार्थना पत्र दिया गया । जिसमें उन्होंने बताया कि जब मैं और मेरी पत्नी दिनांक 19 जनवरी की शाम अपने सास-ससुर के पास बैराज कॉलोनी अपने कमरे के सामने वाले घर में गए थे, वापस आकर देखा तो कमरे का सारा सामान तितर-बितर हुआ पड़ा है जब समान चेक किया तो उसमें सोने चांदी की ज्वेलरी गायब मिली।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर कोतवाली में तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक द्वारा टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे घरों, संस्थानों आदि के सीसीटीवी कैमरे का बारीकी से निरीक्षण किया। घटनास्थल के आसपास के लोगों संदिग्ध आदि से पूछताछ की। चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों व जेल से छूटे पुराने अपराधियों का सत्यापन करते हुए पूछताछ की गई। सीसीटीवी वे पूछताछ के दौरान प्राप्त जानकारी मुखबिर तंत्र को देकर सक्रिय किया ।
गठित टीम द्वारा 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण कर 22 संदिग्धों से पूछताछ की गई। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान लेबर कॉलोनी तिराहे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर चेक किया तो उसके पास सोने चांदी की ज्वेलरी बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त का नाम और पता सूरज राजभर पुत्र स्व. राजेश राजभर निवासी गांव फूलपुर थाना मधुबन जिला मऊ उत्तर प्रदेश हाल निवासी मकान नंबर डी 230 बैराज कॉलोनी पशुलोक आईडीपीएल के रूप में हुई है।

अभियुक्त से सोने के एक जोड़ी झुमके मय लटकन, सोने की 02 अंगूठी,सोने का मंगलसूत्र मय पेंडल,सोने की एक नथ, चांदी की 04 जोड़ी पायजेब, एक जोड़ी बच्चे के हाथ के कड़े, चांदी की चैन मय लॉकेट, चांदी के दो ब्रेसलेट बरामद कर ली गई है। अभियुक्त के विरुद्ध चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

%d bloggers like this:
Breaking News