ऋषिकेश- सत्यनारायण मंदिर के बाहर पूर्व प्रधान संजय पोखरियाल के नेतृत्व मे अंडरपास मार्ग बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडर पास मार्ग की समस्याओं को दूर करने के लिए ग्रामीण संघर्ष समिति की ओर से सांकेतिक धरना दिया गया। बृहस्पतिवार को प्राचीन सत्यनारायण मंदिर के बाहर पूर्व प्रधान संजय पोखरियाल के नेतृत्व में ग्रामीणों नेे सांकेतिक धरना दिया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संजय पोखरियाल ने कहा राष्ट्रीय राजमार्गग अंडरपास से प्रभावि ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । लेकिन उनकी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों को मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा की अगर शीघ्र ही ग्रामीणों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन करनाा पड़ेगा। धरने पर बैठने वालों में महामंत्री हर्ष मणि , संरक्षक मोहन अस्वाल, विजय पाल सिंह रावत, भगवती प्रसाद सेमवाल, धनपाल राणा, उपप्रधान प्रतीत नगर अंजना चौहान, अमरा देवी, आषाढी देवी, कमला देवी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News