उत्तराखंड- प्रदेश मे आज करोना के 85 नये मरीज मिले, 96 मरीज स्वस्थ होकर घर को लौटे, 3 मरीजो की मौत हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 85 मामले आए हैं। अब तक कोरोना संक्रमण के कुल मामले 95826 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 1439 है, आज 96 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 91419 है। अभी तक 1639 लोगों मृत्यु हो चुकी है। 8989 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 1999260 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 11630 की रिपोर्ट आनी बाकी है.
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 95.40 प्रतिशत हो गयी है। उत्तराखंड के देहरादून में 01 कंटेनमेंट जोन है।
आज उत्तराखंड में 03 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। जिसमें महंत इंद्रेश अस्पताल से 02, सुशीला तिवारी अस्पताल से एक है।
