ऋषिकेश- थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत एसओजी की टीम ने गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – थाना मुनिकीरेती अंतर्गत गरुड़ चट्टी पुल के पास एसओजी की टीम ने एक युवक को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया है।
एसओजी प्रभारी आशीष कुमार के अनुसार क्षेत्र में वन्य जीव तस्करी की सूचना पर टीम ने गरुड़ चट्टी पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को तलाशी के लिए रोक लिया गया। तलाशी लेने पर युवक के पास से गुलदार की खाल बरामद हुई पुलिस ने तत्काल युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक की पहचान प्रकाश पुत्र घनश्याम निवासी पट्टी तल्ला उदयपुर थाना लक्ष्मण झूला के रूप में हुई है। युवक ने बताया कि तंत्र विद्या के लिए गुलदार की खाल का प्रयोग किया जाता है। इसलिए बाहरी बाबा उसे गुलदार की खाल के लिए लाखों रुपए देते हैं। रुपयों के लालच में वह यह काम करता है।आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह एसओजी कॉन्स्टेबल अब्दुल्ला मौजूद रहे ।

%d bloggers like this:
Breaking News