ऋषिकेश- समिति द्वारा कुंभ महापर्व में देव डोलियों के दिव्य,भव्य सुरक्षित स्नान व शोभायात्रा के आयोजन पर विचार मंथन किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति द्वारा कुंभ महापर्व में देव डोलियों के दिव्य,भव्य सुरक्षित स्नान व शोभायात्रा के आयोजन पर विचार मंथन किया गया।
रविवार को भरत मंदिर, झण्डा चौक में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आये प्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए इस पुण्य अयोजन को सफलतापूर्वक मूर्त स्वरूप प्रदान करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गॉंववासी ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम हमारी आस्था एवं विश्वास का प्रतीक है जो हमारी सांस्कृतिक विरास्त एवं लोकपरम्परा को संरक्षित रखें हुए है। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्यक्रम को हमने दिव्य एवं अविस्मरणीय बनाना है।
उपाध्यक्ष बंशीधर पोखरियाल ने सभी प्रतिनिधियों को उनके दायित्व की जानकारी दी। संजय शास्त्री, दीप शर्मा ने कहा कि योगनागरी ऋषिकेश व धर्मनगरी हरिद्वार में होने वाले महा उत्सव को से ऐतिहासिक बनाया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ. धीरेंद्र रांगड़ ने किया। बिंदुवार चर्चा करते हुए विभिन्न दानदाताओं से सहयोग व सहभागिता पर विचार किया गया। आमन्त्रित देवी देवताओं के दिव्यत्व स्नान , कार्ययोजना व व्यवस्था पर मंथन के साथ ही कार्यक्रम के प्रचार प्रसार पर विचार विमर्श किया गया। तय किया गया कि कोविड-19 के दृष्टिगत मास्क,सैनिटाइजर की व्यवस्था के साथ ही सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जायेगा। विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों को दायित्व सौपते हुए देवी देवताओं के आमंत्रण हेतु गजेन्द्र सिंह कंडियाल, भगवान सिंह रांगड़ एवं द्वारिका प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया, जो टिहरी, उत्तरकाशी, प्रतापनगर, पौड़ी, चकरोता, रुद्रप्रयाग, चमोली, कोटद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा आदि के देवस्थानों पर जाकर संपर्क करेगी। महंत वत्सल महाराज व हर्षवर्धन शर्मा ने 24 अप्रैल को आगन्तुक देवडोली का श्री भरत मन्दिर परिवार द्वारा मंदिर प्रंगङ्ग में सम्मान व स्वागत की सहमति प्रदान की। बैठक में नागेन्द्र गिरी महाराज, कुँवर ठाकुर भवानी प्रताप, आशाराम व्यास, रंगकर्मी बलदेव राणा, हर्षमणी व्यास, लक्ष्मी प्रकाश सेमवाल, पुष्पा ध्यानी, उषा रावत, विजयपाल रांगड़, सुनील कोठियाल, सरोज डिमरी, विमला रावत, बीसी पंत, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, उषा भंडारी, सूरत सिंह रौतेला, रमेश पैन्यूली, सुरेंद्र भंडारी, निर्मला उनियाल, विनय उनियाल, विशाल मणि पैन्यूली, विजय प्रसाद मैठानी, यतेंद्र कंडियाल आदि उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News