ऋषिकेश- सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन का राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन 4 फरवरी को

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत पेंशनरों की पेंशन से की जा रही भारी कटौती का शासन स्तर पर निराकरण न किए जाने से 4 फरवरी को धरना प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी है । संगठन के कोषाध्यक्ष शक्ति सिंह राणा ने बताया कि अटल आयुष्मान योजना के तहत पेंशनरों की पेंशनरों की पेंशन से की जा रही है भारी कटौती समाप्त किए जाने का शासन स्तर पर कोई निराकरण नहीं किया गया। इसके फलस्वरूप शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए संगठन की ओर से 4 फरवरी को तहसील चौक पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा। इसके बाद आक्रोश रैली के साथ उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

%d bloggers like this:
Breaking News