ऋषिकेश- पुलिस ने किया फाइनेंसर की हत्या का खुलासा
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ऋषिकेश से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए फाइनेंसर का शव उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिजनौर से बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपीतो को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि तीर्थ नगरी चंद्रेश्वर नगर निवासी एक फाइनेंसर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने कोतवाली पुलिस में दी थी। पुलिस को फाइनेंसर का पता तो नहीं चल पाया, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस को फाइनेंसर का शव जली अवस्था में बिजनौर जिले में पाया गया। एसएसपी देहरादून योगेंद्र रावत ने पत्रकारों को बताया कि ऋषिकेश थाना क्षेत्र से गुमशुदा व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गुमशुदा व्यक्ति का आधाा जल शव मंडावर थाना पुलिस को मिला था उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को ऋषिकेश कोतवाली में मृतक राजकुमार गुप्ता निवासी मायाकुंड की गुमशुदगी दर्ज थी। पुलिस ने हत्या में लिप्त बिजनोर निवासी तीन आरोपी सुरेश चौधरी स्योहारा को गिरफ्तार किया है। सुरेश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। मंडावर पुलिस ने 19 जनवरी को लावारिश में दाह संस्कार किया। पकड़े जाने पर सुरेश ने बताया कि उसने दो साल पहले राजकुमार गुप्ता से छह लाख रुपये भी उधार लिए थे।
