ऋषिकेश- श्री राम मंदिर निर्माण के लिये महापौर अनिता ममगाईं ने एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये का चेक समर्पित किया।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – महापौर अनिता ममगाई ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये की राशि भेंट की है। महापौर ने अपने पति डॉ. हेतराम के साथ सर्मपण राशि का चेक राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रांत कारवां दिनेश सेमवाल एवं जिला संघचालक सुदामा सिंघल को सौंपा। श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए देशभर में धन वर्षा का दौर जारी है

वहीं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में भी रामभक्तों द्वारा बढ़-चढ़कर मन्दिर निर्माण में अपना समर्पण अर्पित किया जा रहा है। नगर के विभिन्न स्थानों पर समर्पण अभियान समिति की टोलियां प्रत्येक घर तक जा रही हैं। अनेक स्थान पर समाज के द्वारा टोलियों का तिलक किया जा रहा हैं तो कही पुष्प वर्षा कर व शंखध्वनि से स्वागत किया जा रहा है। अनेक लोग अपनी समर्पण राशि से अन्य लोगों के लिए आदर्श स्थापित कर रहे हैं। महापौर अनिता ममगाई ने संघ के वरिष्ठ पद्दाधिकारियो को सर्मपण राशि का चेक सौंपते हुए नगरवासियों से अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राम मंदिर निर्माण में देवभूमि ऋषिकेश के राम भक्त बड़चड़ कर अपना आर्थिक रूप से योगदान अवश्य करेंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News