ऋषिकेश- चीला शक्ति नहर में नहाते हुए दो युवक बहे, एक को बचाया गया एक लापता, खोजबीन जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – चीला शक्ति नहर में नहाने गए दो व्यक्ति अचानक बह गए जिसमें से एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने बचा लिया दूसरे की खोजबीन जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
कोडिया व चीला के बीच शक्ति नगर के पास दो व्यक्ति गंग नहर में नहाने गए जिनमें से एक व्यक्ति भूदेव शर्मा पुत्र देवदत्त शर्मा निवासी ग्राम अमरपुर पालके थाना शेरकोट बिजनौर उम्र 24 वर्ष नहर के तेज बहाव में बह गया । जबकि स्थानीय लोगों व पुलिस द्वारा दूसरे व्यक्ति नितिन कुमार शर्मा पुत्र ओम दत्त शर्मा निवासी उपरोक्त उम्र 27 वर्ष को डूबने से बचा लिया । बह गए व्यक्ति की नहर में तलाश की जा रही है । पुलिस द्वारा दोनों के घर में सूचना दे दी गई है दोनों व्यक्ति ने नरेंद्र नगर में रहकर शटरिंग का काम करते थे ।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News