ऋषिकेश-आम आदमी पार्टी के ऋषिकेश विधासभा के संगठन मंत्री बने दिनेश असवाल, हुआ स्वागत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – दिनेश असवाल को आम आदमी पार्टी का ऋषिकेश विधानसभा संगठन मंत्री बनाए जाने पर आप कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।
बुधवार को कोयल घाटी स्थित पार्टी के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नव मनोनीत संगठन मंत्री असवाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की सभी शाखाओं को विस्तारित करना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। इसके साथ ही क्षेत्रीय मुद्दों पर भी पार्टी बड़ चड़कर आंदोलन चलाएगी। उन्होंने कहा कि बूथों की मजबूती पर पार्टी का पूरा फोकस है, जिन बूथों पर बूथ प्रतिनिधियों की नियुक्ति हो चुकी है उनके माध्यम से पार्टी की रीतियों और नीतियों से जनता को अवगत कराया जायेगा। इस दौरान स्वागत कार्यक्रम का संचालन करते हुए पार्टी के डॉ. राजे सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में दोनों राष्ट्रीय दलों ने बारी बारी से प्रदेशवासियों को छला है। प्रदेश की जनता सशक्त विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है।वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बेहतर परिणाम जनता के सम्मुख होगा। स्वागत करने वालोंं में पूर्व विधानसभा प्रभारी नवीन मोहन, अमित विश्नोई, संजय सिलस्वाल, चंद्र मोहन भट्ट , सुनील दत्त सेमवाल, अमन नौटियाल, हरभजन सिंह, अंकित नैथानी, धनपाल रावत, मंजू शर्मा ,विजय आजाद ,सुनील कुमार , प्रवीण असवाल, शुभम रावत, मलकीत आदि मौजूद थे।
