ऋषिकेश- गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव, महापौर ने टेका माथा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- तीर्थ नगरी के सभी गुरुद्वारों में गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कीर्तन में रागी जत्थों ने गुरमत विचारों और गुरुबाणी पाठ से संगत को निहाल किया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने अटूट लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
बुधवार को लक्ष्मण झूला स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में महापौर अनिता ममगाईं सहित सभी अनुयायियों ने शहर की खुशहाली के लिए अरदास कराई। इस दौरान रागी जत्थों ने अपनी अमृतवाणी में शब्द कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल कर दिया।उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के इतिहास पर प्रकाश भी डाला इसके पश्चात अटूट लंगर शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी न सिर्फ आध्यात्मिक गुरु बल्कि बेमिसाल कवि व समर्पित भगत भी थे। वह महान योद्धा भी थे, जिन्होंने गरीबों की रक्षा के लिए अपना परिवार कुर्बान कर दिया। उनकी धर्म के प्रति बेमिसाल कुर्बानियां कभी भुलाई नहीं जा सकती है। सभी को उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर गुरुद्वारे के प्रबंधक सरदार नरेंद्र जीत सिंह बिन्द्रा, मैनेजर दर्शन सिंह, सरदार गोविंद सिंह, इंद्र पाल सिंह,हिम्मत सिंह , मंगा सिंह, बूटा सिंह, त्रिलोक ककड़, अजीत गोल्डी, सुजीत यादव आदि मोजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News