ऋषिकेश-नगर कांग्रेस कमेटी मुनि की रेती ढालवाला और श्यामपुर ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर कांग्रेस श्यामपुर मंडल की ओर से बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका ।
बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्यामपुर चौक पर एकत्रित होकर केंद्र वह राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में महंगाई आसमान छू रही है। केंद्र व राज्य सरकारें इस को नियंत्रित करने में असफल साबित हो रही है । पुतला फूंकने वालों में श्यामपुर नगर अध्यक्ष गौरव चौधरी, राजपाल खरोरा, जयेंद्र रमोला, भगवती प्रसाद सेमवाल, डॉ. केएस राणा, मनोज गुसाईं, जय सिंह रावत विनय सारस्वत, विनोद चौहान, विजय पाल सिंह रावत आदि मौजूद थे।
उधर नगर कांग्रेस मुनिकीरेती ढालवाला के कार्यकर्ताओं ने महंगाई में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका।
बुधवार को जिला अध्यक्ष हिमांशु ब्रांड के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढाल वाला चौक पर एकत्रित होकर केंद्र व राज्य सरकार का संयुक्त रुप से पुतला दहन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इन छः सालों में पुरे देश के अंदर महँगाई आसमान छु रहीं है। देश और प्रदेश की जनता त्राहि माम् त्राहि माम् कर रहीं है। यदि महँगाई में कंट्रोल नहीं किया गया तो पुरे देश में आंदोलन तेज किया जायेग। पुतला फूंकने वालों में
नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, रमेश उनियाल, दिनेश व्यास, राजेन्द्र राणा, यशपाल थलवाल, बलवंत चौहान, दिनेश सकलानी, दिनेश भट्ट, राम सिंह सजवाण, संतोष पैन्यूली, अमित चौहान, सौरभ पोखरियाल, वीरेंद्र उनियाल, महेश महन्त, कुलदीप उनियाल, विनोद विजलवान, पदमा सेमवाल, सुषमा नोटियाल, दिनेश चंद्र मास्टर आदि मौजूद थे।
