ऋषिकेश-प्रदेश में आज करोना के 120 नये मरीज मिले,330 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर को लौटे, 6 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 120 मामले आए हैं। जबकि छह संक्रमितो की मौत हुई है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 94923 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 2136 है, आज 330 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 89882 है। अभी तक 1617 लोगों मृत्यु हो चुकी है।
11730 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 94.69 प्रतिशत हो गयी है। उत्तराखंड में 05 कंटेनमेंट जोन है। देहरादून में 02 और उत्तरकाशी में 03 है।
आज उत्तराखंड में 06 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जिसमें दून मेडिकल कॉलेज से 02, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल से 02, सुशीला तिवारी अस्पताल से 01 और जेएलएन डिस्ट्रिक्ट अस्पताल रुद्रपुर से 01 है।
