ऋषिकेश- अनादि शक्ति ट्रस्ट ने गरीब बच्चों के लिए लगाया सर्व शिक्षा अभियान शिविर
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अनादि शक्ति ट्रस्ट की ओर से गरीब बच्चों के लिए सर्व शिक्षा अभियान शिविर का आयोजन किया गया । इस मौके पर बच्चों को पाठ्य सामग्री के साथ ही मास्क वितरण किया गया।
सोमवार को देहरादून रोड स्थित बंजारों की बस्ती में ट्रस्ट के संस्थापक रितु शर्मा के निर्देशन में सर्व शिक्षा अभियान शिविर का शुभारंभ किया गया । इस मौके पर उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया । इस दौरान उन्होंने बच्चों को पाठ्य सामग्री के साथी मासिक वितरण किया । ट्रस्ट के संस्थापक रितु शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से गरीब बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न प्रशिक्षण ओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है । जिससे वह समाज में अग्रसर हो कर अपना जीवन यापन कर सकें। इसके अलावा क्षेत्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर लोगों को बेटियों को शिक्षित बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही ट्रस्ट भ्रूण हत्या एक अभिशाप के तहत महिलाओं में जागृति लाने का प्रयास किया जा रहा है । इस अवसर पर पूजा त्यागी, मधुश्री, नविता अग्रवाल, भावना, नीरज किशोर, कविता बलूनी, संगीता कुकरेती, रेखा चौबे, डॉ. अर्चना, मानसी शर्मा, परमेश्वरी आदि मौजूद थे।
